UPTET 2020 सिलेबस: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड (UPBEB) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय परीक्षा है। UPBEB अक्टूबर 2020 में UPTET 2020 के लिए आवेदन पत्र और परीक्षा अनुसूची के साथ अधिसूचना जारी करेगा। UPTET 2021 परीक्षा अस्थायी रूप से मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद UPTET 2021परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र लिंक भी सक्रिय हो जाएगा। परीक्षा को पास करने के लिए, आपको UPTET सिलेबस 2021 और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से जानना होगा।
UPTET परीक्षा पेपर पेन (ऑफलाइन मोड) आधारित एक परीक्षा है। UPTET परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों के पद के लिए आयोजित की जाती है। नवीनतम घोषणा के अनुसार, जो शिक्षक प्रशिक्षण अवधि में हैं, वे अब TET परीक्षा में बैठ सकते हैं।
UPTET 2021 परीक्षा की मुख्य विशेषताएं:
प्रबन्धन निकाय | उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) |
परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा |
परीक्षा स्तर | राज्य स्तर परीक्षा |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
परीक्षा माध्यम | ऑफलाइन |
परीक्षा का उद्देश्य | पात्रता प्रमाण पत्र जारी करना |
वैधता | 5 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | updeled.gov.in |
UPTET 2021 परीक्षा पैटर्न:
परीक्षा को दो पेपरों -पेपर 1 और पेपर 2 में विभाजित किया गया है यूपीटीईटी 2020 की परीक्षा अवधि प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे 30 मिनट है। यह 150 अंकों का एक ऑफ़लाइन पेन-पेपर आधारित परीक्षण है जिसमें नकारात्मक अंकन के प्रावधान के बिना 1 अंक के 150 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। प्रत्येक पेपर का अनुभाग-वार विभाजन नीचे दी गई तालिका में दिया गया है:
UPTET पेपर-1 के लिए परीक्षा पैटर्न
भाग | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | अवधि |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | 30 | 30 | 2 घंटे 30 मिनट |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 | 30 | |
भाषा 2 (अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत में कोई एक भाषा) | 30 | 30 | |
गणित | 30 | 30 | |
पर्यायवरण अध्ययन | 30 | 30 | |
कुल | 150 | 150 |
UPTET पेपर–2 के लिए परीक्षा पैटर्न
भाग | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक | अवधि |
बाल विकास और शिक्षाशास्त्र (अनिवार्य) | 30 | 30 | 2 घंटे 30 मिनट |
भाषा 1 (हिंदी) | 30 | 30 | |
भाषा 2 (अंग्रेजी, उर्दू और संस्कृत में कोई एक भाषा) | 30 | 30 | |
A. गणित और विज्ञान या B. सामाजिक अध्ययन |
60 | 60 | |
कुल | 150 | 150 |
UPTET 2021 सिलेबस:
UPTET 2020 सिलेबस में बाल विकास और शिक्षण पद्धति, भाषा 1 और 2, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन शामिल हैं। नीचे उल्लिखित सारणी, में हम आपको UPTET 2020 परीक्षा के लिए विस्तृत विषय-वार पाठ्यक्रम प्रदान कर रहे हैं।
UPTET 2021 पेपर 1 के लिए सिलेबस:
पेपर 1 के लिए UPTET 2020 सिलेबस में बाल विकास, शिक्षण और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 (हिंदी), भाषा 2 (अंग्रेजी), गणित और ईवीएस सहित पांच खंड शामिल हैं। विविध शिक्षार्थियों की समझ के स्तर, कक्षा में शिक्षार्थियों के साथ अंतक्रिया और अधिगम कौशल के एक अच्छे सूत्रधार के गुणों के अनुसार मुख्य रूप से प्रश्न तैयार किए गए हैं । UPETET सिलेबस कक्षा I-V की NCERT पुस्तकों में दिए गए विषयों पर आधारित है।
क्रम संख्या | विषय | प्रकरण |
1. | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | • विकास की अवधारणा और अधिगम से इसका सम्बन्ध• समावेशी शिक्षा की अवधारणा
• अधिगम और शिक्षाशास्त्र • विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की समझ |
2. | भाषा-1 (हिंदी अनिवार्य) | • अपठित अनुच्छेद (गद्यांश और पद्यांश.)• हिंदी वर्णमाला। (स्वर और व्यंजन) , वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान, वाक्य रचना, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण के भेद, लिंग, वचन ,काल, कारक, ध्वनि, शब्दों की पहचान और उनमें अंतर, अव्यय, वाक्य रचना, मुहावरे और उनके अर्थ, शब्द रचना, अर्थ, समास, संधि, श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द, उपसर्ग तथा प्रत्यय,
• कवियों एवं लेखकों की रचनाएं • हिंदी शिक्षण शास्त्र, हिंदी की विभिन्न विधाओं का शिक्षण । |
3. | भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) | • Comprehension (Unseen Passage and Poem)• Active and Passive Voice, Parts Of Speech, Kind Of Noun, Pronoun, Adverb, Adjective, Verb, Preposition, Conjunction, Tenses ((Present, Past, Future), Modal Auxiliaries, Common errors, Spelling test, Synonyms And Antonyms, One Word Substitution, Direct And Indirect Speech, Transformation Of Sentences,
• Knowledge of the famous poetry of famous poets • Pedagogy of language development and Language skills |
4. | गणित | • संख्या पद्धति और सरलीकरण• प्रतिशत और अनुपात
• समय, कार्य, चाल और दूरी • बीजगणित और क्षेत्रमिति • ज्यामिति • औसत्त • लाभ और हानि • अंकगणित के विविध प्रश्न • गणित शिक्षाशास्त्र |
5. | पर्यायवरण अध्ययन | • परिवार और मित्र
• भोजन और आश्रय • जल और यात्रा • चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं • EVS शिक्षाशास्त्र और UP सम्बन्धित प्रश्न |
UPTET 2021 पेपर 2 के लिए सिलेबस:
पेपर 2 के लिए UPTET 2020 सिलेबस में बाल विकास, शिक्षण और शिक्षाशास्त्र, भाषा 1 (हिंदी), भाषा 2 (अंग्रेजी), गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन सहित पांच खंड शामिल हैं। UPTET पेपर II में प्रश्नों का मानक NCERT द्वारा कक्षा VI-VIII की पुस्तकों में उल्लिखित विषयों के अनुसार है।
क्रम संख्या | विषय | प्रकरण |
1. | बाल विकास और शिक्षाशास्त्र | • विकास की अवधारणा और अधिगम से इसका सम्बन्ध• समावेशी शिक्षा की अवधारणा
• अधिगम और शिक्षाशास्त्र • विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की समझ |
2. | भाषा-1 (हिंदी अनिवार्य) | • अपठित अनुच्छेद (गद्यांश और पद्यांश.)• हिंदी वर्णमाला। (स्वर और व्यंजन) , वर्णों के मेल से मात्रिक तथा अमात्रिक शब्दों की पहचान, वाक्य रचना, संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण के भेद, लिंग, वचन ,काल, कारक, ध्वनि, शब्दों की पहचान और उनमें अंतर, अव्यय, वाक्य रचना, मुहावरे और उनके अर्थ, शब्द रचना, अर्थ, समास, संधि, श्रुतिसमभिन्नार्थक शब्द, उपसर्ग तथा प्रत्यय,
• कवियों एवं लेखकों की रचनाएं • हिंदी शिक्षण शास्त्र, हिंदी की विभिन्न विधाओं का शिक्षण । |
3. | भाषा-II (अंग्रेजी/उर्दू/संस्कृत) | • Comprehension (Unseen Passage and Poem)• Active and Passive Voice, Parts Of Speech, Kind Of Noun, Pronoun, Adverb, Adjective, Verb, Preposition, Conjunction, Tenses ((Present, Past, Future), Modal Auxiliaries, Common errors, Spelling test, Synonyms And Antonyms, One Word Substitution, Direct And Indirect Speech, Transformation Of Sentences,
• Knowledge of the famous poetry of famous poets • Pedagogy of language development and Language Skills |
4. | गणित | • संख्या पद्धति और सरलीकरण• प्रतिशत और अनुपात
• समय, कार्य, चाल और दूरी • बीजगणित और क्षेत्रमिति • ज्यामिति • औसत्त • लाभ और हानि • अंकगणित के विविध प्रश्न • गणित शिक्षाशास्त्र |
5. | विज्ञान | • भोजन और सामग्री• चीज़ें कैसे कार्य करती हैं
• गतिमान वस्तुएं मानव एवं विचार • प्राकृतिक घटना और संसाधन • सजीव जगत • पौधों और पशुओं का वर्गीकरण • विज्ञान का शिक्षाशास्त्र |
6. | सामाजिक अध्ययन | • इतिहास
• भूगोल • सामाजिक और राजनितिक जीवन • अर्थशास्त्र और स्टैटिक GK • UP सम्बन्धित प्रश्न • सामाजिक अध्ययन शिक्षाशास्त्र |
UPTET 2021 कट ऑफ:
UPTET कट ऑफ न्यूनतम योग्यता अंक हैं जो परीक्षा प्राधिकरण द्वारा परीक्षा के कठिनाई स्तर और परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर तय किए जाते हैं:
श्रेणी | न्यूनतम उत्तीर्ण अंक | उत्तीर्ण अंक |
सामान्य | 60 % | 150 में से 90 |
OBC/SC/ST | 55% | 150 में से 82 |
UPTET उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को UPTET पात्रता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।
Click Here To Download UPTET Syllabus PDF in Hindi
Click Here To Download UPTET Syllabus PDF
Official Website
UPTET 2021 FAQ
Q1. क्या UPTET 2021 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?
उत्तर: UPTET 2021 परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन नहीं है।
Q2. क्या, एक छात्र अलग-अलग क्षेत्रों में पेपर I और पेपर II दोनों दे सकता है?
उत्तर: हां, एक छात्र पेपर- I या पेपर- II अलग-अलग क्षेत्रों में दे सकता है।
Q3. UPTET में प्रश्न पत्र का माध्यम क्या होगा?
उत्तर: मुख्य प्रश्न पत्र द्विभाषी (हिंदी/अंग्रेजी) होगा।
You may also like to read :